गुवाहाटी के पास NH-27 पर भीषण हादसा, मिनीबस और ट्रक की जोरदार टक्कर में महिला समेत 5 की मौत; 4 अन्य घायल

Assam Road Accident: असम में गुवाहाटी के पास रविवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हुए। सोनापुर के टेटेलिया इलाके में मिनीबस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को पहले सोनापुर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया।

Assam Road Accident: असम के कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना गुवाहाटी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर टेटेलिया इलाके में सोनापुर के पास हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

Assam Road Accident

असम में भीषण सड़क हादसा

मिनीबस गुवाहाटी की ओर जा रही थी

पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब यात्रियों से भरी एक मिनीबस गुवाहाटी की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से एक ट्रक आ रहा था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मिनीबस के चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया, जिसके बाद बस सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिनीबस में सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

End of Feed