ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों में कुट्टू का आटा खाना पड़ा भारी, 40 से ज्यादा लोगों की हालत बिगड़ी

महाशिवरात्रि के अवसर पर व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं के लिए ग्रेटर नोएडा से चिंताजनक खबर सामने आई है। व्रत में उपयोग किए गए कुट्टू के आटे का सेवन करने के बाद इको विलेज-3, रॉयल कोर्ट और हिमालय प्राइड सोसाइटी में 40 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। कई लोगों को हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

Greater Noida West Food Poisoning Case: एक तरफ जहां महाशिवरात्रि पर लोगों ने विधिपूर्वक व्रत कर भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया, तो वहीं व्रत के दौरान फलाहार में इस्तेमाल होने वाले कुट्टू का आटे को लेकर ग्रेटर नोएडा से फूड पॉइजनिंग का गंभीर मामला सामने आ रहा है। जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इको विलेज-3, रॉयल कोर्ट और हिमालय प्राइड सोसाइटी में महाशिवरात्रि के व्रत के दौरान कुट्टू का आटा खाने के बाद 40 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। कई लोगों की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों के अस्वस्थ होने से दोनों सोसाइटियों में चिंता और अफरातफरी का माहौल बन गया।

Many Fall Ill After Consuming Kuttu Ka Atta in Greater Noida West

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कुट्टू का आटा खाने से कई लोग बीमार पड़े

कुट्टू के आटे से तैयार व्यंजन खाए थे

इको विलेज-3 के निवासियों ने बताया कि महाशिवरात्रि के मौके पर शाम के समय व्रत खोलने के लिए कुट्टू के आटे से तैयार व्यंजन खाए गए थे। इन्हें खाने के थोड़ी ही देर बाद कई लोगों को पेट में तेज दर्द, उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं शुरू हो गईं। देखते ही देखते 25 से ज्यादा लोग अस्वस्थ हो गए। जिनकी हालत अधिक गंभीर थी, उन्हें तुरंत निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। वर्तमान में सभी मरीजों की स्थिति सामान्य और नियंत्रण में बताई जा रही है। कुछ लोगों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है, जबकि अन्य अब भी डॉक्टरों की देखरेख में हैं।

End of Feed