मुजफ्फरनगर में बारिश बनी काल, कच्चा मकान ढहने से चार मासूम समेत पांच की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई, जब बुढ़ाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। इस दर्दनाक हादसे में चार बच्चों समेत एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। रविवार रात करीब नौ बजे बुढ़ाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में बारिश के चलते एक कच्चा मकान अचानक ढह गया। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की जान चली गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और अफरातफरी का माहौल बन गया।

Muzaffarnagar House Collapse

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर मौजूद थे। लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की दीवारें और छत पहले से कमजोर हो चुकी थीं, जो अचानक भरभराकर ढह गईं। मकान गिरते ही पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही फुगाना और बुढ़ाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। ग्रामीणों और पुलिस की संयुक्त कोशिशों से मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इस दर्दनाक हादसे में 52 वर्षीय इस्लाम और चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

End of Feed