हिमाचल के सोलन में हिंसक झड़प; धारदार हथियारों के हमले से तीन घायल, 6 गिरफ्तार

सोलन में धारदार हथियारों से हुए हमले में तीन लोग घायल हो गए, जिसके मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह वारदात किसी पुराने विवाद का नतीजा हो सकती है और मामले की जांच जारी है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Solan News: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में धारदार हथियारों से हमला करके तीन लोगों को कथित तौर पर घायल करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को संदेह है कि यह हमला किसी पुराने विवाद का परिणाम हो सकता है। आरोपियों की पहचान साहिल (20), प्रणय (19), अक्षत (19), अजय कुमार (24), कार्तिक (19) और साहिल के रूप में हुई है, ये सभी सोलन निवासी हैं। घायलों में हर्ष (23), ललित किशोर (23) और ललित कुमार (26) शामिल हैं।

20 Arrested After Sharp Weapon Assault Leaves Three Injured in Solan (Symbolic Photo)

हिमाचल प्रदेश के सोलन में तीन लोगों पर हमला करने के आरोप में 20 गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)

इस वक्त हुई वारदात

शिकायतकर्ता ने बताया कि यह घटना शनिवार को उस वक्त हुई जब कई लोगों ने एक बालिका विद्यालय के पास उसके (शिकायतकर्ता के) चचेरे भाई को घेर लिया, जिससे बहस शुरू हो गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि इसके बाद वह कुछ दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचा और कुछ लोगों द्वारा जबरन आईटीआई की ओर ले जाये जा रहे अपने चचेरे भाई को उन लोगों के चंगुल से बचाया।

End of Feed