शहर

Barabanki: शादी में नॉनवेज खाना पड़ा भारी, आधे घंटे में बिगड़ी 30 से ज्यादा लोगों की तबीयत

बाराबंकी के देवा क्षेत्र में एक शादी समारोह का जश्न उस वक्त चिंता में बदल गया, जब दावत खाने के बाद 30 से अधिक लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मांसाहारी भोजन करने के कुछ ही देर बाद लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी, जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Image

बाराबंकी में शादी की दावत में मची अफरातफरी (प्रतीकात्मक फोटो)

Barabanki News: भाई शादी का जश्न हो उसमें शानदार और जायकेदार खाना न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। पर क्या हो अगर दावत खाने के बाद लोग बीमार पड़ जाए? कुछ ऐसा ही बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र के मोहल्ला लालापुर में हुआ, जहां एक शादी समारोह के दौरान मांसाहार (नॉनवेज) खाने के बाद 30 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई।

अचानक ही होने लगी उल्टी-दस्त

अधिकारियों ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि, यह घटना शनिवार को हुई, जब खाना खाने के कुछ ही समय बाद लोगों को अचानक उल्टी-दस्त होने लगी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी पीड़ितों को इलाज के लिए देवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश यादव भी मौके पर पहुंचे और अपनी देखरेख में इलाज शुरू कराया।

फूड पॉइजनिंग) की आशंका को लेकर जांच जारी

चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला लालापुर में शनिवार को बारात आई थी, जिसमें कई तरह के मांसाहारी व्यंजन परोसे गए थे। इन्हें खाने के लगभग आधे घंटे बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों की हालत में सुधार हो गया है, उन्हें घर भेजा जा रहा है जबकि अन्य का इलाज जारी है। स्वास्थ्य विभाग इस मामले में खाद्य विषाक्तता (फूड पॉइजनिंग) की आशंका को लेकर गहन जांच कर रहा है।

दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत

वहीं, इटावा में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार यह घटना शनिवार शाम ऊसराहार थाना क्षेत्र के सरसई-बरौना मार्ग पर हुई जब दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

थाना प्रभारी बलराज सिंह भाटी ने बताया कि हादसे में मोटरसाइकिल चालकों की मौत हो गई जिनकी पहचान पहचान कानपुर देहात निवासी पवन (27) तथा औरैया निवासी संदीप सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि हादसे मे साधना, रवि एवं एक अज्ञात युवक घायल हो गया जिन्हें सरसई नावर स्थित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र (सीएचसी) में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

(इनपुट - भाषा)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article