मान सरकार के एक्शन से गैंगस्टरों में हड़कंप; 20 दिनों में 17,603 छापेमारी और 5,290 गिरफ्तारियां

इससे पहले जनवरी में चले ऑपरेशन प्रहार-1 ने भी राज्य में हलचल मचा दी थी। उस 72 घंटे के अभियान में 3,256 गिरफ्तारियां, 69 अवैध हथियारों की बरामदगी और पटियाला-फाजिल्का में गैंगस्टरों के साथ एनकाउंटर हुए थे। तब 12,000 से अधिक पुलिसकर्मी और 1,200 से ज्यादा टीमें एक साथ मैदान में उतरी थीं।

पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार ने एक बार फिर सख्त संदेश दिया है कि राज्य में अपराध, गैंगस्टरवाद और नशा माफिया के लिए अब कोई जगह नहीं है। सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में चल रहा ऑपरेशन प्रहार-2 केवल एक पुलिस कार्रवाई नहीं, बल्कि उस राजनीतिक इच्छाशक्ति का प्रतीक है जिसने बीते चार वर्षों में पंजाब की कानून-व्यवस्था की दिशा बदली है।

गैंगस्टर और नशा माफिया के खिलाफ मान सरकार का एक्शन।

गैंगस्टर और नशा माफिया के खिलाफ मान सरकार का एक्शन।

72 घंटे के इस विशेष महाअभियान में बड़ी कार्रवाई

72 घंटे के इस विशेष महाअभियान में पंजाब पुलिस पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरी। डीजीपी गौरव यादव की अगुवाई में पूरे प्रदेश में एक साथ छापेमारी, नाकाबंदी और धरपकड़ की गई। मुख्यमंत्री खुद इस अभियान की निगरानी कर रहे थे, जबकि पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को जिलों में तैनात कर सख्त मॉनिटरिंग की गई। हाई-टेक नाके, बिना नंबर प्लेट वाहनों पर कार्रवाई और किसी भी घटना के बाद पूरे इलाके को सील करने की रणनीति ने अपराधियों की आवाजाही लगभग असंभव बना दी है।

End of Feed