मणिपुर में जहरीली शराब पीने से मौत का आंकड़ा 15 पर पहुंचा, मेथनॉल पॉइजनिंग के लक्षण के साथ 150 लोग भर्ती

मणिपुर के चंदेल जिले के चाकपी करोंग में संदिग्ध मेथनॉल (जहरीली शराब) पॉइजनिंग से 15 लोगों की मौत हो गई और करीब 150 लोग इंफाल के शिजा अस्पताल में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति की समीक्षा की।

मणिपुर के चंदेल जिले से एक बेहद दर्दनाक और भयावह घटना सामने आई है। चंदेल जिले के चाकपी करोंग इलाके में स्थानीय स्तर पर बनी अवैध शराब के सेवन से कम से कम 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि लगभग 150 मरीजों को गंभीर स्थिति में इंफाल के शिजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती चिकित्सकीय जांच और लक्षणों के आधार पर मामला शराब में विषैले केमिकल मेथनॉल की मिलावट का माना जा रहा है।

manipur Illicit liquor death

अस्पताल में भर्ती लोग

चाकपी करोंग के निवासी सबसे ज्यादा प्रभावित

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभावित होने वाले अधिकांश लोग चाकपी करोंग और चंदेल जिले के आसपास के ग्रामीण इलाकों के स्थानीय निवासी हैं। पीड़ितों में युवाओं से लेकर अधेड़ उम्र के लोग शामिल हैं। अस्पताल में भर्ती कराए गए अधिकांश मरीजों में मेथनॉल विषाक्तता से जुड़े गंभीर लक्षण, जैसे उल्टी, धुंधला दिखाई देना, सांस लेने में तकलीफ और अचेत होना देखे जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर तैयार की गई शराब में टॉक्सिक मेथनॉल घुलने की वजह से मरीजों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

End of Feed