Mandsaur: पशुपतिनाथ मंदिर में शराब पीकर मर्यादा भंग करने वाले आरोपी पर लगा रासुका, मंदिर प्रबंधक भी हटाए गए

मंदसौर के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में शराब के नशे में मर्यादा भंग करने वाले आरोपी इमरान खलीफा पर रासुका (NSA) लगाई गई है। लापरवाही पर मंदिर प्रबंधक हटाए गए और सुरक्षा एजेंसी को नोटिस दिया गया है।

मध्य प्रदेश के मंदसौर स्थित विश्व प्रसिद्ध अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ महादेव मंदिर की पवित्रता और मर्यादा को भंग करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ प्रशासन ने बेहद कड़ा कदम उठाया है। शराब के नशे में मंदिर परिसर में घुसकर अशोभनीय हरकतें करने वाले मुख्य आरोपी इमरान खलीफा पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है। इस घटना के सामने आने के बाद से ही श्रद्धालुओं और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश था।

Mandsaur Pashupatinath Temple Case

आरोपी इमरान खलीफा

गंभीरता को देख नई आबादी थाना पुलिस का एक्शन

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंदसौर की नई आबादी थाना पुलिस ने त्वरित और सख्त रुख अपनाया। श्रद्धालुओं की मांग थी कि ऐसे तत्वों के खिलाफ मिसाल कायम करने वाली कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी धार्मिक स्थलों की पवित्रता से खिलवाड़ न कर सके। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और प्रशासन की अनुशंसा पर उस पर रासुका की धाराओं के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की।

End of Feed