तिरुवनंतपुरम में लिफ्ट में फंसा शख्स, दो दिन तक रहा बंद, जानें कैसे निकला बाहर

तिरुवनंतपुरम के सरकारी अस्पताल में एक व्यक्ति लिफ्ट में फंस गया। वह दो दिन तक लिफ्ट में बंद रहा। सोमवार सुबह जब ऑपरेटर ने नियमित कामकाज के लिए लिफ्ट चालू की। तब व्यक्ति को निकाला गया और इस घटना का पता चला।

KEY HIGHLIGHTS
  • लिफ्ट में दो दिन तक फंसा व्यक्ति
  • लिफ्ट में फोन हुआ बंद, नहीं मिली मदद
  • परिवार ने लिखाई गुमशुदगी की रिपोर्ट

Thiruvananthapuram News: तिरुवनंतपुरम से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक व्यक्ति सरकारी अस्पताल की लिफ्ट में दो दिन तक फंसा रहा। 59 वर्षीय व्यक्ति को सोमवार को लिफ्ट से बाहर निकाला गया। आज सुबह जब लिफ्ट को नियमित कामकाज के लिए चालू किया गया, तो इस घटना का पता चला। इस दौरान व्यक्ति के परिवारजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी थी।

Lift Stuck

लिफ्ट में दो दिन फंसा रहा व्यक्ति (सांकेतिक फोटो)

End of Feed