Kinnaur News: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में व्यक्तिगत विवाद के चलते एक शख्स ने अपने ही परिवार के तीन लोगों पर गोली चला दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पूरबनी गांव में शुक्रवार को राज चंदर ने अपनी दो बहनों एवं भतीजी पर गोलियां चला दीं थी। पुलिस ने बताया कि परिवार तब चंदर के भतीजे की शादी की तैयारी कर रहा था।
सांकेतिक फोटो।
घायल अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने कहा कि घायलों को शिमला के इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें वहां से रेकोंग पियो जिला अस्पताल ले जाया गया। उसने कहा कि दो बहनों में एक कृष्ण लीला एवं भतीजी स्वीटी गंभीर रूप से घायल हो गई तथा अन्य बहन भारती खतरे से बाहर बताई जा रही है।
आरोपी शख्स गिरफ्तार
पुलिस ने कहा कि चंदर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया और उसे शुक्रवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि आम लोगों को लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनावों के सिलसिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अपने हथियार जमा करा देने को कहा गया है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक किन्नौर जिले में 1205 हथियार जमा कराये गए हैं।
