VIDEO: ये क्या है भाई! हरदोई में बकरियों का बर्थडे सेलिब्रेशन; डीजे, केक और भजन-कीर्तन के साथ मना जलसा

अब तक आपने इंसानों के जन्मदिन की खबरें सुनी होंगी, लेकिन उत्तर प्रदेश से एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है। हरदोई जिले के एक पशुपालक ने अपनी दो बकरियों का जन्मदिन पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम के साथ मनाकर सबको हैरान कर दिया। इस खास आयोजन की चर्चा अब दूर-दूर तक हो रही है और लोग इसे पशुओं के प्रति सच्चे प्रेम की मिसाल मान रहे हैं।

Hardoi Goat Birthday Celebration: भाई अब तक तो आपने इंसानों और कुत्तों के जन्मदिन के बारे में सुना होगा, लेकिन उत्तर प्रदेश से एक अजब-गजब मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी दो बकरियों का भव्य जन्मदिन मनाया। जानकारी के मुताबिक, हरदोई जिले में सदर तहसील के गौरा डांडा गांव में रहने वाले पशुपालक लालाराम श्रीवास्तव ने अपनी दो बकरियों ‘स्वीटी’ और ‘मोनिका’ का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया। यह समारोह किसी पारंपरिक पारिवारिक उत्सव से कम नहीं था, बल्कि इसमें श्रद्धा, उत्सव और भव्यता का सुंदर समावेश देखने को मिला। कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों के साथ-साथ गांव के कई लोगों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। माहौल को और खास बनाने के लिए डीजे की व्यवस्था की गई, जिस पर ग्रामीणों ने जमकर नाचा और मजा किया।

Goat Birthday Celebration in Hardoi

हरदोई में बकरी का बर्थडे

वीडियो हो रहा खूब वायरल

इस खास आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे जानवरों के प्रति गहरे प्रेम और अपनेपन की अनोखी मिसाल मान रहे हैं। जन्मदिन के अवसर पर बकरियों को विधिवत स्नान कराया गया, उसके बाद उन्हें फूलों की मालाओं से सजाया गया और नए परिधानों में तैयार किया गया। उनके सिर पर बर्थडे कैप पहनाई गई और पारंपरिक तरीके से केक काटकर पूरे उत्साह के साथ जश्न मनाया गया।

End of Feed