500-500 के नोट लूटने की होड़...DJ की धमक से गई युवक की जान? क्या है पूरा माजरा

मध्य प्रदेश इंदौर के खजराना इलाके में शादी की बारात के दौरान 37 वर्षीय आसिफ अंसारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दावा है कि वह बारात में उछाले गए 500-500 रुपये के नोट उठाने पहुंचा था।

इंदौर : खजराना थाना क्षेत्र में 14 नवंबर को एक शादी समारोह के दौरान 37 वर्षीय आसिफ अंसारी की मौत के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पटेल समाज में शादी समारोह के दौरान बड़ी और लंबी बारात निकली थी और उसमें 500-500 रुपये के नोट उड़ाए जाने की चर्चा थी। नोट लुटाए जाने की खबर मिलने के बाद आसिफ भी बारात में पहुंचे थे। आसिफ मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे और उनके तीन बच्चे हैं।

wedding procession death

बारात में गई युवक की जान (फोटो-AI)

आसिफ की मौत के बाद से ही घटना के कारणों को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। एक तरफ कुछ लोगों का कहना है कि नोट लूटने की होड़ में भीड़ और धक्का-मुक्की के बीच आसिफ दब गए, वहीं दूसरी ओर तेज DJ साउंड के कारण हार्ट अटैक आने की आशंका भी जताई जा रही है।

End of Feed