शहर

Mumbai: अटल सेतु से युवक ने लगाई छलांग, समंदर में समाया; सर्च ऑपरेशन जारी

महाराष्ट्र के मुंबई स्थित अटल सेतु ब्रिज से छलांग लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। फिलहाल, अभी तक उसका पता नहीं चला है।

Image

Mumbai: अटल सेतु से युवक ने लगाई छलांग, समंदर में समाया; सर्च ऑपरेशन जारी

मुंबई: मायानगरी में इन दिनों आत्महत्याओं की खबरें खूब सामने आ रही हैं। पिछले कई दिनों से इनकी संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। बुधवार को भी मुंबई ट्रांस-हार्बर अटल सेतु ब्रिज से छलांग लगाकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है, लेकिन अभी तक उसका अता पता नहीं चल सका है।

कार खड़ी कर लगाई छलांग

आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। नवी मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फिलिप शाह नामक के एक व्यक्ति ने अटल सेतु पर पहले अपनी कार रोकी और फिर समुद्र में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। फिलिप मुंबई के माटुंगा इलाके का रहने वाला था।

इससे पहले सोमवार को सुबह मुंबई के अटल सेतु ब्रिज पर सुशांत चक्रवती नामक व्यक्ति ने ब्रिज पर कार खड़ी कर समुद्र में छलांग लगा दी थी,सुशांत का शव अगले दिन नवी मुंबई में मिली थी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article