मालवीय नगर अग्निकांड : अब तक 20 की मौत; चश्मदीदों ने बताई डरावनी कहानी, अभी और बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में आज सुबह एक होटल में आग लग गई। अग्निकांड के चश्मदीदों ने आग, धुएं और अफरा-तफरी के भयावह मंजर के बारे में बताया। उनके अनुसार इस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

मालवीय नगर अग्निकांड : दिल्ली के मालवीय नगर के एक होटल में आज यानी बुधवार 3 जून को भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में अब तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जबकि शुरुआत में 3 लोगों के मारे जाने की खबर थी। घटना स्थल पर मौजूद लोगों से TimesnowNavbharat ने बात की। चश्मदीदों ने टाइम्स नाउ को बताया कि मौत का आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है।

Malviya nagar fire incident witness.

मालवीय नगर में चश्मदीदों ने बतायी डरावनी कहानी

नियम ताक पर रखकर चल रहा था होटल

मालवीय नगर के रिहायशी इलाके में यह होटल नियमों को ताक पर रखकर चल रहा था। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि यहां पर पिछले 7-8 साल से यह होटल चल रहा था। उन्होंने बताया कि होटल में जिस समय आग लगी, उस समय होटल के अंदर 30-40 लोग मौजूद थे। जानकारी के अनुसार 37 लोगों को बचाया गया है।

End of Feed