JPSC पर हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, 14वीं PT समेत बैकलॉग के एग्जाम रद्द; कई भर्ती परीक्षाओं की जांच के आदेश

झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा कदम उठाते हुए 14वीं JPSC PT और 2023 व 2025 की बैकलॉग परीक्षाओं को तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया है। इसके अलावा, परीक्षा प्रक्रियाओं में गड़बड़ी की शिकायतों के चलते 11वीं से 13वीं JPSC, FRO, ACF और APP समेत कई अन्य भर्तियों की भी निष्पक्ष जांच के आदेश जारी किए गए हैं।

JPSC Exam Cancelled: झारखंड में जेपीएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को विधानसभा में बड़ा ऐलान किया है। राज्य सरकार ने 14वीं JPSC की प्रारंभिक परीक्षा (PT) समेत साल 2023 और 2025 में JPSC द्वारा आयोजित बैकलॉग परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की है। इसके साथ ही सरकार ने 11वीं से 13वीं JPSC, FRO, ACF, APP तथा TDPL के जरिए आयोजित सभी परीक्षाओं की जांच कराने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सोरेन की इस घोषणा के बाद लंबे समय से परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों के बीच राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।

JPSC Exam Cancelled

छात्रों के विरोध के बीच JPSC पर सरकार का अहम फैसला

जिन परीक्षाओं पर उठे सवाल, उनकी होगी जांच

सरकार ने साफ तौर से कहा है कि जिन परीक्षाओं की प्रक्रिया अथवा आयोजन को लेकर सवाल उठे हैं, उनकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। बैकलॉग परीक्षाओं पर भी गिरी गाज सरकार के फैसले के मुताबिक 2023 और 2025 में JPSC द्वारा आयोजित बैकलॉग परीक्षाएं भी रद्द होंगी। इससे उन अभ्यर्थियों पर भी असर पड़ेगा, जो इन परीक्षाओं के परिणाम और नियुक्ति प्रक्रिया का इंतजार कर रहे थे। 11वीं-13वीं JPSC समेत कई परीक्षाएं जांच के दायरे में मुख्यमंत्री ने 11वीं, 12वीं और 13वीं JPSC के साथ-साथ फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर (FRO), असिस्टेंट कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट (ACF), असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (APP) और TDPL के माध्यम से कराई गई परीक्षाओं की भी जांच कराने की घोषणा की है।

End of Feed