दिल्ली पुलिस की IFSO टीम की बड़ी कार्रवाई, इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर का भंडाफोड़

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अमेरिका में मौजूद लोगों के कंप्यूटर में मालवेयर डालकर एक फर्जी पॉप-अप दिखाते थे। इसमें टेक्निकल हेल्प के लिए एक Toll-Free Number दिया जाता था।

दिल्ली पुलिस की IFSO टीम ने पीतमपुरा में चल रहे एक अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के मुताबिक, यह सिंडिकेट अमेरिका के लोगों को टेक सपोर्ट के नाम पर ठगता था और अब तक करीब 100 करोड़ रुपये की ठगी का अनुमान है। 11 आरोपी पकड़े गए हैं, इनमें 2 महिलाएं शामिल हैं।

cyber fraud

प्रतीकात्मक फोटो

बताया जा रहा है कि 41 लाख रुपये कैश बरामदगी के साथ ही 29 लैपटॉप, 25 मोबाइल फोन, 8 राउटर और 1 Kia कार बरामद हुई है।

End of Feed