Mainpuri Road Accident: मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की रोड पर खड़े ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत और 23 घायल

Mainpuri Road Accident: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से एक ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 4 महिलाओं की मृत्यु और 23 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।

Mainpuri Road Accident: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी इलाके में एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक की सड़क पर खड़े एक ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई है। इस दुर्घटना में 3 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, वहीं गंभीर रूप से घायल एक महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। सड़क दुर्घटना की जानकारी प्राप्त करते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्तपाल में भर्ती करवाया गया। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस एसपी विनोद कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की इस दुर्घटना में 23 लोग घायल हुए हैं जिसमें से 11 लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Mainpuri Road Accident

मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा

सीएम योगी ने दिए निर्देश

मैनपुरी सड़क हादसे पर यूपी के मुख्यमंत्रा योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया और मृतकों के प्रति शोक प्रकट किया व उनके परिवार के लिए संवेदना जताई। इसके अतिरिक्त सीएम ने अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए हैं और घायलों को उचित उपचार देने के आदेश दिए हैं।

End of Feed