Gwalior Fire News: ग्वालियर की संगम वाटिका और रंग महल में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल विभाग की 17 गाड़ियां

Gwalior Fire News: ग्वालियर में स्थित संगम वाटिका में देर रात भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 17 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

Gwalior Fire News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित संगम वाटिका और रंगमहल में देर रात भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। आग लगने की सूचना प्राप्त करते ही पुलिस और दमकल विभाग की 17 गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है। घटनास्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि आग की इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि आग संगम वाटिका से शुरू हुई और देखते ही देखते तेजी से रंग महल तक फैल गई। अग्निशमन अधिकारी अतिबल सिंह यादव ने घटना पर अधिक जानकारी देते हुए बताया कि 70 प्रतिशत आग पर काबू पा लिया गया है।

Fire broke out in Sangam Vatika and Rangmahal Gwalior

ग्वालियर की संगम वाटिका में लगी भीषण आग

घटनास्थल पर पहुंचे IG और कलेक्टर

संगम वाटिका और रंगमहल में आग लगने की सूचना मिलते ही आईजी अरविंद सक्सेना, कलेक्टर रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह और नगर निगम के आयुक्त हर्ष सिंह के साथ जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

End of Feed