शहर

Himachal Pradesh में ठंड का दौर जारी! खराब मौसम के चलते लाहौल स्पीति समेत कई इलाकों में हुई बर्फबारी

Himachal Pradesh Weather Forecast: हिमाचल प्रदेश में आज पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। यहां लाहौल स्पीति समेत कई इलाकों में आज बर्फबारी भी हुई है।

Image

हिमाचल के कई इलाकों में बर्फबारी (सांकेतिक फोटो)

Himachal Pradesh Weather Forecast: हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। यहां लाहौल स्पीति में बर्फबारी देखने को मिली है। इसके अलावा केलांग, रोहतांग और बारालाचा दर्रे में बर्फबारी हुई है। केलांग में 5 से 6 इंच बर्फबारी दर्ज हुई, जबकि ऊँचाई वाले क्षेत्रों रोहतांग, कुंजुम और बारालाचा दर्रे पर एक फुट डेढ़ फुट तक बर्फबारी हुई। जिसके चलते तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

आज कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी

हिमाचल के कई इलाकों में आज बर्फबारी देखने को मिली। पश्चिमी विक्षोभ के चलते यहां के मौसम में बदलाव हुआ है। लाहौल स्पीति में लोगों को अप्रैल के महीने में भी ठंड से निजात नही मिली है। यहां का मौसम खराब है और बर्फबारी भी हो रही है। मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी को येलो अलर्ट जारी किया था। इसके अलावा कई क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया था।

मिशन स्नो क्लेरेन्स का कार्य प्रभावित

हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम और बर्फबारी के कारण मनाली लेह सड़क का बारालाचा से सरचू 'मिशन स्नो क्लेरेन्स' का कार्य भी प्रभावित हुआ है।बीआरओ ने मनाली लेह सड़क को 23 मार्च तक बहाल करने का समय निर्धारित किया था। लेकिन मौसम में लगातार खराबी और बर्फबारी के कारण इस कार्य में बाधा आई है, वहीं बर्फबारी के कारण ग्राम्फु, काजा और समदो सड़क से भी बर्फ हटाने के कार्य पर असर पड़ा है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article