Maharashtra Weather: पुणे में कल की भीषण बारिश के बाद आज भी चेतावनी, मराठवाड़ा-विदर्भ में गिरेंगे ओले; 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Maharashtra Weather Update 3 April: महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश का दौर जारी है। कल पुणे में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि के बाद आज 3 अप्रैल को भी मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। जानें आज पुणे, मुंबई समेत बाकी शहरों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Maharashtra Weather Alert: मौसम के लिहाज से देखें तो महाराष्ट्र में अप्रैल की शुरुआत बहुत चिंताजनक हुई है। कल, गुरुवार को पुणे में दोपहर 2:30 बजे अचानक छाए घने अंधेरे और उसके बाद हुई भीषण ओलावृष्टि ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। आज शुक्रवार को भी राहत के आसार कम हैं। अरब सागर से आ रही नमी और उत्तर भारत के 'पश्चिमी विक्षोभ' (Western Disturbance) के मिलन ने पूरे राज्य में बेमौसम बारिश का जाल बिछा दिया है।

maharashtra Weather Today

आज 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

आज कैसा रहेगा पुणे का मौसम? (Pune Weather Today)

पुणेवासियों के लिए कल का दिन किसी बुरे सपने जैसा था। सिंहगढ़ रोड, कात्रज और हडपसर जैसे इलाकों में ओलों की सफेद चादर बिछ गई थी। विजिबिलिटी इतनी कम थी कि अहमदाबाद से पुणे आ रही फ्लाइट को गोवा डायवर्ट करना पड़ा। आज दोपहर के बाद पुणे शहर और जिले में फिर से मौसम बदलने की संभावना है। हालांकि आज के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है, लेकिन गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश की प्रबल आशंका है। प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने और जलभराव वाले इलाकों से बचने की सलाह दी है।

End of Feed