Maharashtra Weather: बेमौसम बारिश के बाद अब 'लू' का टॉर्चर, महाराष्ट्र के इन जिलों में 42 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

Maharashtra Weather Update 13 April: महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश के बाद भीषण गर्मी का अलर्ट जारी हुआ है। सांगली और सोलापुर में येलो अलर्ट है, मुंबई में खराब हवा और उमस। जानें अगले 72 घंटों में कैसा रहेगा मौसम।

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश का दौर थमते ही अब सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राज्य के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है। भीषण गर्मी और लू (Heat Wave) की स्थिति को देखते हुए नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।

Maharashtra Weather Today

महाराष्ट्र के कई इलाकों में चलेगी लू

लू और उमस का 'येलो अलर्ट' (Maharashtra IMD Alert Today)

उत्तर की ओर से आने वाली गर्म हवाओं और उच्च दबाव क्षेत्र के कारण पूरे महाराष्ट्र में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग ने सांगली और सोलापुर जिलों के लिए अगले 72 घंटों का 'येलो अलर्ट' जारी किया है। इन क्षेत्रों में न केवल तापमान 38 डिग्री के पार जाएगा, बल्कि उमस (Humidity) के कारण बेचैनी भी अधिक महसूस होगी। विदर्भ और मराठवाड़ा में भी 18 अप्रैल तक लू चलने की संभावना जताई गई है।

End of Feed