Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में 48 डिग्री पहुंचेगा पारा, इन जिलों में आया लू का अलर्ट; मानसून पर IMD की बड़ी भविष्यवाणी

Maharashtra Weather Update 16 May: इस साल मानसून समय से पहले महाराष्ट्र पहुंचेगा। हालांकि, अगले 3 दिन महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा में पारा 48 डिग्री तक जाने की आशंका है, जिससे भीषण लू चलेगी।

Maharashtra Weather Update: भारत इस समय दो चरम मौसमी परिस्थितियों के बीच खड़ा है। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञों और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक तरफ जहाँ महाराष्ट्र और उत्तर भारत के नागरिकों के लिए झुलसाने वाली 'महा-लू' की गंभीर चेतावनी जारी की है, वहीं दूसरी तरफ इस साल के मानसून को लेकर एक ऐसी खबर दी है, जिससे तपती गर्मी के बीच राहत की उम्मीद जग गई है।

Maharashtra Weather today

तपती गर्मी के बीच आई राहत की खबर

केरल में समय से पहले दस्तक देगा मानसून (Monsoon 2026 Update)

भीषण गर्मी से परेशान देशवासियों और किसानों के लिए सबसे सुखद खबर यह है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून इस साल देश में अपने सामान्य समय (1 जून) से पहले आ रहा है। IMD के अनुसार, अनुकूल मौसम प्रणालियों के चलते मानसून 26 मई 2026 को ही केरल के तट पर टकरा सकता है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण और अंडमान सागर में बादलों का घेरा मजबूत हो चुका है। अगले 24 घंटों के भीतर मानसून आधिकारिक रूप से अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में प्रवेश कर रहा है।

End of Feed