Pune: महाराष्ट्र के पूणे से एक और चौंकाने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे बाइक पर सवार एक दंपति को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों हवा में उछल गए और उसके बाद जमीन पर जा गिरे। लेकिन, कार सवार अपनी तेज रफ्तार से आगे बढ़ गया। मामला पुणे के पास का है। जहां जा रहे एक दंपति भयानक हादसे का शिकार हो गए।
पुणे में एक्सिडेंट का सीसीटीवी फुटेज
फुटबॉल की तरह हवा में उछले दंपति
हादसे के बाद बाइक सवार दोनों लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हादसे का पूरा वीडयो पास के दुकान किनारे लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। अब यह सीसीटीव फुटेज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें आप देख सकते हैं कि किस तरह तेज रफतार से आती कार ने बाइक सावर को जोरदार टक्कर मारी, जिससे बाइक पर सावर कपल हवा में उछल गया।
CCTV फुटेज वायरल
तेज रफ्तार में आ रही कार से टक्कर के बाद बाइक पर सावर कपल फुटबॉल की तरह हवा में उछल गए। दोनों को इस हादसे में काफी चोटें आई हैं। जिनके बाद दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सीसीटीवी के वायरल होने के बाद जुन्नार की आलेफटा पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
