Thane News: ठाणे के रेव पार्टी में पुलिस ने मारा छापा, 95 लोगों को लिया हिरासत में

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 31, 2023, 04:51 PM IST

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने एक रेव पार्टी पर छापेमारी की। इस छापेमारी में 95 लोगों हिरासत में लिया और अधिक मात्रा में नशीले पदार्थों को जब्त किया है। हिरासत में लिए लोगों को मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है।

Thane News: वर्ष 2023 अपने अंतिम पड़ाव पर है। नए साल 2024 के अवसर पर लोग पार्टी कर जश्न मना रहे हैं। इसी बीच ठाणे में एक रेव पार्टी हो रही थी। इस पार्टी में महाराष्ट्र पुलिस ने छापेमारी की है। इस छापेमारी में पुलिस ने एक या 2 लोगों को नहीं 90 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा की वागले एस्टेट-5 और भिवंडी -2 इकाई के अधिकारियों ने इस पार्टी में छापा मारा था। जानकारी के अनुसार ये पार्टी वडावली क्रीक के पास एक खुली जगह पर हो रही थी।

Maharashtra Police raided Rave Party Detained 95 People and Seized Drug in Thane

ठाणे रेव पार्टी में पुलिस की छापेमारी

90 से अधिक लोगों को लिया हिरासत में

पुलिस उपायुक्त ने पार्टी की छापेमारी मामले पर बताया कि उन्होंने रेव पार्टी में छापेमारी कर 5 महिलाओं के साथ 95 लोगों को हिरासत में लिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने जानकारी दी कि उन्होंने रेव पार्टी के आयोजक तेजस कुबर, जिसकी उम्र 23 वर्ष है और सुजल महाजन जिसकी उम्र 19 वर्ष की है उसे गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इस दौरान हिरासत में लिए लोगों का पुलिस द्वारा मेडिकल चेकअप करवाया जा रहा है।

End of Feed