मुंबई के माटुंगा में एक ज्वेलर्स की दुकान पर गोलीबारी, 5-6 राउंड फायरिंग से इलाके में दहशत

Mumbai Firing: मुंबई के माटुंगा इलाके में स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर बुधवार को गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत फैल गई।

Mumbai Firing: मुंबई के माटुंगा इलाके में स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर बुधवार को गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत फैल गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने ज्वेलरी स्टोर पर कथित तौर पर पांच से छह राउंड गोलियां चलाईं।

Mumbai Police

मुंबई के माटुंगा में एक ज्वेलरी शॉप पर गोलीबारी

गोलीबारी से मचा हड़कंप

बताया जा रहा है कि पीसी जैन ज्वेलर्स शोभा होटल के बगल में स्थित है, जहां पर गोलीबारी की घटना हुई। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल, गोलीबारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है।

End Article
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में का...

End of Feed