Jalgaon: 'वोटर्स ने तोड़े जेल के दरवाजे...', ललित की मां का संकल्प हुआ पूरा; कोल्हे परिवार के तीन सदस्य जीते

Jalgaon Civic Poll Results: महाराष्ट्र के जलगांव स्थित कोल्हे परिवार के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास और यादगार रहा। कोल्हे परिवार के तीन सदस्यों ललित कोल्हे, सिंधुताई कोल्हे और पीयूष ललित कोल्हे ने जलगांव नगर निगम चुनाव में शानदार जीत दर्ज की जिसके बाद परिवार ने जनता का आभार व्यक्त किया।

Jalgaon Civic Poll Results: महाराष्ट्र के जलगांव स्थित कोल्हे परिवार के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास और यादगार रहा। कोल्हे परिवार के तीन सदस्यों ललित कोल्हे, सिंधुताई कोल्हे और पीयूष ललित कोल्हे ने जलगांव नगर निगम चुनाव में शानदार जीत दर्ज की जिसके बाद परिवार ने जनता का आभार व्यक्त किया। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि ललित कोल्हे ने जेल से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।

Jalgaon Kolhe Family

कोल्हे परिवार ने ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया (फोटो साभार: ANI)

ललित कोल्हे ने जेल से लड़ा चुनाव

शिवसेना के उम्मीदवार ललित कोल्हे ने जेल से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ललित कोल्हे को सितंबर में फर्जी कॉल सेंटर घोटाले से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले, ललित कोल्हे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के सदस्य रह चुके हैं और वर्ष 2018 में जलगांव के मेयर भी रहे हैं। 2018 से 2021 तक भाजपा की सीमा भोले मेयर रहीं, जबकि 2021 से शिवसेना की जयश्री महाजन इस पद पर काबिज हैं।

End of Feed