अमरावती के बाद कोल्हापुर में सेक्स स्कैंडल से हिला महाराष्ट्र, पकड़ में आया शाहिद, 15 से अधिक लड़कियों से संबंध बना वीडियो बनाया

Maharashtra Kolhapur News: पुलिस ने शाहिद सनदी को गिरफ्तार कर लिया है। वह इन वीडियो के जरिए लड़कियों को ब्लैकमेल कर रहा था। बड़ी बात यह है कि इन वीडियो के आधार पर संबंधित युवतियों को धमकाया जा रहा था।

Kolhapur Sex Scandal: महाराष्ट्र के अमरावती सेक्स स्कैंडल के बाद अब कोल्हापुर सेक्स स्कैंडल सामने आया है। महाराष्ट्र के अमरावती जैसी घटना अब कोल्हापुर में भी सामने आई है। शाहिद सनदी नाम के व्यक्ति द्वारा 15 से अधिक लड़कियों का यौन शोषण कर उनके वीडियो बनाए जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

​अमरावती के बाद कोल्हापुर में सेक्स स्कैंडल से हिला महाराष्ट्र

अमरावती के बाद कोल्हापुर में सेक्स स्कैंडल से हिला महाराष्ट्र, पकड़ में आया शाहिद, 15 से अधिक लड़कियों से संबंध बना वीडियो बनाया (सोशल मीडिया)

इस मामले में पुलिस ने शाहिद सनदी को गिरफ्तार कर लिया है। वह इन वीडियो के जरिए लड़कियों को ब्लैकमेल कर रहा था। बड़ी बात यह है कि इन वीडियो के आधार पर संबंधित युवतियों को धमकाया जा रहा था। आरोपी लड़कियों को कहता था कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो वो वीडियो वायरल कर देगा। जहां लड़कियों को लगातार धमकी दी जा रही है, लेकिन पुलिस ने हाथ आरोपी तक पहुंच ही गए।

End of Feed