नेपाल बाढ़ में बाल-बाल बचे 43 कैलाश यात्री, बोले- नाश्ता किया और कुछ देर बाद बह गया होटल

नेपाल-चीन सीमा पर फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड में फंसे महाराष्ट्र के 43 कैलाश मानसरोवर यात्री सुरक्षित मुंबई लौट आए। यात्रियों ने बताया कि जिस होटल में उन्होंने कुछ समय पहले नाश्ता किया था, वह बाद में बाढ़ में बह गया और कुछ कर्मचारियों की मौत हो गई।

Nepal Floods Horror: नेपाल-चीन सीमा पर फ्लैश फ्लड और भूस्खलन के बीच फंसे महाराष्ट्र के 43 कैलाश मानसरोवर यात्री रविवार को सुरक्षित मुंबई लौट आए हैं। हालांकि, घर वापसी के बाद भी उनके जहन में उस रुह कंपा देने वाली घटना की याद ताजा है, जब उनके नाश्ता करने के कुछ ही मिनटों बाद पूरा का पूरा होटल बाढ़ की चपेट में आकर तिनके की तरह बह गया।। इन 43 यात्रियों में ठाणे के लोग भी शामिल थे। तीर्थयात्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रुद्र टूर एंड ट्रैवल्स के जरिए गए थे। चीन में प्रवेश करने के कुछ समय बाद वे तिमुरे सीमा क्षेत्र में फंस गए थे।

Nepal Flood

नेपाल बाढ़ की फाइल फोटो

नाश्ता करने के कुछ देर बाद बह गया होटल

कल्याण निवासी तीर्थयात्री प्रकाश शांताराम माने अपनी पत्नी प्रतिभा के साथ इस यात्रा पर गए थे। मुंबई लौटने के बाद उन्होंने उस खौफनाक मंजर को बयां किया। उन्होंने बताया, “जब हमें पता चला कि जिस होटल में हमने कुछ देर पहले नाश्ता किया था, वह अपने स्टाफ के साथ बाढ़ में बह गया है, तो हम पूरी तरह सुन्न हो गए। उस त्रासदी में होटल के कुछ कर्मचारियों की भी जान चली गई” उन्होंने कहा कि मुंबई पहुंचने पर उन्हें गहरी राहत महसूस हुई।

End of Feed