अगले 4 दिनों तक महाराष्ट्र में पड़ेगी भयंकर गर्मी, IMD ने बताया कब होगी बारिश

Mumbai ka Mausam: महाराष्ट्र में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तापमान 40 से 44 डिग्री तक रह सकता है।

Mumbai ka Mausam: महाराष्ट्र में इस समय भीषण गर्मी का असर देखा जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में अगले चार दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और दोपहर के समय घर के अंदर रहने की सलाह दी है, ताकि गर्मी से होने वाली परेशानी से बचा जा सके। मौसम विभाग के अनुसार, विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के कई इलाकों में तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इस तेज गर्मी के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वर्धा जिले में अत्यधिक गर्मी को देखते हुए प्रशासन (Maharashtra heatwave alert) ने गुरुवार को सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश भी दिया है।

Mumbai ka Mausam

महाराष्ट्र में हीटवेव का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट (Photo: iStock)

इस समय घर से बाहर निकलने से बचें

मुंबई (mumbai me barish kb hogi) और कोंकण क्षेत्र में मौसम गर्म और नम बना रहेगा। यहां दिन के समय उमस काफी ज्यादा रहने की संभावना है, जिससे लोगों को असुविधा हो सकती है। अधिकारियों ने सलाह दी है कि लोग दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। IMD के नागपुर केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. प्रवीण कुमार के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों तक गर्मी से कोई खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र और आसपास के क्षेत्रों में एक एंटी-साइक्लोनिक सिस्टम सक्रिय है, जिसके कारण गर्म हवाएं और तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

End of Feed