Maharashtra: अब घर-घर पहुंचेगी पीएनजी, ऊर्जा संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; 24 घंटे हेल्पलाइन शुरू करने के निर्देश

Maharashtra News: मध्य पूर्व संकट के कारण ऊर्जा आपूर्ति में बाधा को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने PNG कनेक्शन तेज करने के निर्देश दिए हैं। अब 24/7 हेल्पलाइन और वार्ड स्तर पर आवेदन की सुविधा मिलेगी।

Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार ने वैश्विक ऊर्जा संकट और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच राज्य के नागरिकों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने सभी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन की प्रक्रिया को तेज करें और उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन सेवाएं सक्रिय करें।

Maharashtra PNG Connections Update

महाराष्ट्र में PNG गैस के लिए सक्रिय होंगी 24/7 हेल्पलाइन (AI Created)

ऊर्जा संकट के बीच PNG को बढ़ावा

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी एक सरकारी संकल्प (Government Resolution) में कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता प्रभावित हुई है। इससे एलपीजी (LPG) की आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हो सकती है। इस स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने पीएनजी (PNG) कनेक्शन के विस्तार को एक अल्पकालिक समाधान के रूप में तेजी से लागू करने पर जोर दिया है।

End of Feed