महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन! ₹27.95 लाख का माल जब्त, मुंबई के 3 बड़े फूड आउटलेट के लाइसेंस सस्पेंड

महाराष्ट्र FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और किसी भी प्रकार की अनियमितता के संबंध में नागरिकों से शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने त्योहारों के मौसम में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में कार्रवाई तेज कर दी है। बीड जिले में प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों की अवैध बिक्री और परिवहन के मामले में करीब 10 लाख रुपये का माल और वाहन जब्त किया गया है

fda

AI Generated/News Room Verified

वहीं, छत्रपति संभाजीनगर में संदिग्ध मिलावटी और गलत लेबल वाले 12,382 किलो खाद्य तेल को जब्त कर संबंधित इकाई का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। मुंबई में भी तीन खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस या पंजीकरण निलंबित किए गए हैं।

End of Feed