मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित खवद्या पहाड़ी की गहरी खाई में गिरने से 19 वर्षीय युवक और उसके माता-पिता की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बेटा आत्महत्या के इरादे से पहाड़ी की तरफ गया था और उसे बचाने के चक्कर में माता-पिता भी खाई में गिर गए। पुलिस मोबाइल विवाद, पारिवारिक क्लेश और प्रॉपर्टी से जुड़े एंगल पर जांच कर रही है।

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले से एक बेहद दुखद और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार को खवद्या पहाड़ी (Khavdya Hill) पर स्थित एक गहरी खाई में गिरने से 19 साल के एक लड़के और उसके माता-पिता की मौत हो गई। इस तिहरे हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस घटना के पीछे की असली वजहों को तलाशने में जुट गई है और कई संभावित कोणों से मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

Khavdya Hill Death

छत्रपति संभाजीनगर दुर्घटना

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय युवक किसी बात से नाराज होकर आत्महत्या करने के इरादे से पहाड़ी की ओर गया था। जब उसके माता-पिता को इस बात की खबर लगी, तो वे भी उसे रोकने और बचाने के लिए पीछे-पीछे पहाड़ी की तरफ भागे। हालांकि, दुर्भाग्यवश तीनों का संतुलन बिगड़ गया और वे गहरी खाई में जा गिरे, जिससे तीनों की मौके पर ही जान चली गई।

End of Feed