Maharashtra News : दिन में फ्री बिजली, 48 हजार करोड़ के बकाये बिल माफ; किसानों के हित में महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान

महाराष्ट्र में किसानों के बकाए 48 हजार करोड़ रुपये के पुराने बिजली बिलों को सरकार ने माफ करते हुए पंपों के लिए दिन में फ्री बिजली देने का ऐलान किया है।

मुंबई : महाराष्ट्र के किसानों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने किसान हितैषी नीतियों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कर्जमुक्ति का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान इस फैसले को किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने वाला 'मास्टरस्ट्रोक' बताया गया। सरकार ने न केवल कृषि पंपों के लिए दिन के समय मुफ्त बिजली का ऐलान किया है, बल्कि 48 हजार करोड़ रुपये के पुराने बिजली बिलों को माफ कर किसानों को कर्ज के चक्रव्यूह से बाहर निकालने का मार्ग प्रशस्त किया है। किसानों के इस सम्मान समारोह में सरकार के प्रति अटूट विश्वास और संतोष का माहौल देखने को मिला।

Maharashtr Govt Waives 48,000 Crore in Electricity Bills

महाराष्ट्र सरकार ने 48 हजार करोड़ के बिजली बिल माफ किए

इस महत्वपूर्ण पहल के लिए राज्यभर के किसानों की ओर से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, देवाभाऊ के जयघोष से सभागार गूंज उठा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने किसानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि किसानों का हित उनके लिए राजनीति का विषय नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है।

End of Feed