Shivpuri News: शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर! 10 दिन में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Shivpuri Madhya Pradesh News: शिवपुरी में 10 दिनों के भीतर एक ही परिवार के चार बच्चों की संदिग्ध बीमारी से मौत हो गई। सभी को बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और प्लेटलेट्स कम होने की शिकायत थी। स्वास्थ्य विभाग ने नमूने लेकर जांच शुरू कर दी है।

Shivpuri Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध बीमारी से मौत के बाद हड़कंप मचा हुआ है। महज 10 दिनों में हुई इन मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। परिवार का दावा है कि बच्चों ने झरने में नहाने के बाद तबीयत बिगड़ने की शिकायत की थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने मंगलवार शाम को पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात कर जानकारी हासिल की।

dead body

शिवपुरी में 10 दिन में चार मौतों से हड़कंप (सांकेतिक फोटो)

अधिकारी के मुताबिक मामला शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र का है, जहां के तनवीर अहमद नामक शख्स के परिवार में 21 अगस्त से 31 अगस्त के बीच एक के बाद एक कुल चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारी के मुताबिक चारों की तबीयत लगभग एक जैसी बिगड़ी। पहले बुखार आया, इसके बाद पेट दर्द और उल्टी-दस्त की शिकायत हुई और हालत तेजी से गंभीर होती चली गई। अधिकारी ने बताया कि परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन दो-तीन दिन के भीतर ही एक के बाद एक चारों बच्चों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में तीन बच्चे सगे भाई हैं, जबकि चौथा बच्चा उनका रिश्तेदार है। अचानक हुई इन मौतों से परिवार में मातम पसरा है और परिजन सदमे में हैं।

End of Feed