शहर

Madhya Pradesh Crime: इंदौर में एमडी ड्रग के साथ डॉक्टर गिरफ्तार, साथ में गांजा भी हुआ बरामद

indore crime news: मध्य प्रदेश पुलिस इस बात का भी पता लग रही है कि आरोपी योगेश ड्रग्स कहां से मंगवाता था और क्या उसने भी ड्रग्स बेचने का काम किया है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

indore crime news: मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में पुलिस ने नशेड़ी डॉक्टर को पकड़ा है और उसके पास से 30 ग्राम एमडी ड्रग के अलावा ढाई किलो गांजा भी बरामद किया गया है।क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को नववर्ष की पूर्व संध्या पर कई जगहों पर पार्टी का आयोजन किया गया था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक होटल के पास एक व्यक्ति एमडी ड्रग के साथ है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर 30 ग्राम एमडी ड्रग्स, ढाई किलो गांजा के साथ जिस व्यक्ति को पकड़ा, वह बीएचएमएस डॉक्टर निकला। उसकी शिनाख्त योगेश लड़ईया के रूप में हुई।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि नशा करने के बाद डॉक्टर का लड़कियों जैसा व्यवहार सभी को चौंका रहा था। आरोपी डॉ. योगेश कुछ ऐसी हरकतें भी करता था, जिसका खुलासा करने में पुलिस बच रही है। पुलिस ने इतना जरूर कहा कि डॉक्टर नशा करने के साथ-साथ सौदागर भी है। योगेश ने लोन लेकर ड्रग्स खरीदी थी।

अब तक वह 5 लाख रुपए की ड्रग्स खरीद चुका था और खुद ड्रग्स लेने के साथ अन्य लोगों को भी सप्लाई करता था। एक अन्य आरोपी होटल के केयर टेकर भारत चौरसिया को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों ही नशे के आदी हैं।

दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी है

पुलिस अधिकारी का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। पकड़ा गया आरोपी पहले एक ग्राम ड्रग्स एक दिन में सेवन करता था। लेकिन, ज्यादा आदी होने के चलते वह चार से पांच ग्राम ड्रग्स रोजाना लेता था। दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। पुलिस की पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि ड्रग्स मुंबई से लाई गई थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article