दिल्ली पुलिस ने हेरोइन तस्करी में शामिल दो नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने 442 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने दोनों नाइजीरियाई नागरिकों एक अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति, अमान्स ओसारेटिन उर्फ फ्रेड और थॉम्पसन उर्फ एमेका, दिल्ली-एनसीआर में हेरोइन वितरित करने वाले एक गिरोह से कथित तौर पर संबद्ध थे।
चार मोबाइल फोन भी जब्त
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) रवि कुमार सिंह ने कहा कि 26 दिसंबर को सूचना मिली कि एक कार आश्रम रिंग रोड के पास आएगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद पुलिस टीम ने फ्रेड को पकड़ लिया और कार की तलाशी के दौरान उसकी जैकेट की जेब से 442 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। उन्होंने बताया कि फ्रेड ने इसमें उसके सहयोगी थॉम्पसन के शामिल होने का खुलासा किया जिसके बाद उसे भी निलोथी एक्सटेंशन में गिरफ्तार कर लिया गया। मादक पदार्थों के लेनदेन के लिए इस्तेमाल किए गए चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।
एक आरोपी का वीजा हो चुका है खत्म
पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति कई राज्यों में मादक पदार्थ वितरित करने वाले गिरोह को चलाते थे। पुलिस ने बताया कि फ्रेड (47) उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रह रहा था लेकिन वह मूल रूप से नाइजीरिया का निवासी है। फ्रेड चिकित्सा उपचार के लिए 2014 में भारत आया था। पुलिस के अनुसार, थॉम्पसन (47) भी चिकित्सा कारणों से 2021 में भारत आया था और वीजा अवधि बीत जाने के बावजूद यहां से नहीं गया।
(इनपुट - भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
