महिला आरक्षण का सफर लंबा-संघर्षपूर्ण, 33% रिजर्वेशन से मजबूत होंगे हाथ; 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में बोले CM मोहन यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'नारी शक्ति वंदन' सम्मेलन में कहा कि महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलने नारी शक्ति को सशक्त नेतृत्व और अवसर मिलेगाइससे देश की विधानसभाओं और लोकसभा में 33 प्रतिशत भागीदारी होगी। देश के नीतिगत निर्णयों में मातृ शक्ति की हिस्सेदारी बढ़ेगी

भोपाल : राजधानी में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में महिला सशक्तिकरण की गूंज सुनाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब शासन के सूत्र बहनों के हाथ में आते हैं, तो विकास कार्यों में तेजी और व्यापकता दोनों दिखाई देती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को देश को सशक्त बनाने वाला बताया और कहा कि उनके नेतृत्व में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं।

Nari Shakti Event Bhopal Ravindra Bhavan

नारी शक्ति वंदन' सम्मेलन में सीएम मोहन ने की शिरकत

सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे देश का लोकतंत्र और मजबूत होगा। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। हायर सेकंडरी परीक्षा की संयुक्त टॉपर भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा तथा हाई स्कूल परीक्षा की टॉपर पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी को मंच पर सम्मान मिला।

End of Feed