Lunar Eclipse: भ्रम दूर करें, आज दिल्ली-NCR में दिखेगा चंद्र ग्रहण; जानें टाइमिंग

Lunar Eclipse: आज यानी मंगलवार 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण लग रहा है। ऐसे में कई लोगों को लगता है कि चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर में शुरू होगा, इसलिए भारत में नहीं दिखेगा। इस भ्रम को दूर करें और दिल्ली-एनसीआर में इस अद्भुत खगोलीय घटना को देखने की तैयारी करें।

Lunar Eclipse: आज यानी मंगलवार 3 मार्च चंद्र ग्रहण लग रहा है। चंद्र ग्रहण का समय दोपहर 3.20 बजे से शाम 6.46 बजे तक है। ऐसे में आप भी सोच रहे होंगे कि आप इस खगोलीय घटना को कैसे देख पाएंगे। अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो हम आपके लिए खुशखबरी लेकर आए हैं कि आप भी चंद्रग्रहण देख सकते हैं। जी हां आप चंद्रग्रहण देख पाएंगे, चलिए जानते हैं कैसे?

Delhi Lunar Eclipes.

दिल्ली-एनसीआर में चंद्र ग्रहण का समय

यह खगोलीय घटना इस समय देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। इधर दिल्ली-एनसीआर में इस चंद्रग्रहण की दृश्यता को लेकर लोगों में खास उत्सुकता है। जैसा कि हमने बताया चंद्र ग्रहण का समय दोपहर 3.20 बजे से शाम 6.46 बजे तक है। जबकि दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को सूर्यास्त का समय 6.21 बजे का है। यानी सूर्यास्त होने के बाद भी आपके पास चंद्र ग्रहण देखने के लिए लगभग 25 मिनट का समय होगा। अगर आप इस दौरान सही जगह पर हों तो आप भी चंद्र ग्रहण देख सकते हैं। इसके अलावा सूर्यास्त से पहले ही रोशनी कम होने लगती है, आसमान में लालिमा छाने लगती है और आम दिनों में चंद्रमा के दर्शन भी हो जाते हैं। ऐसे में चंद्र ग्रहण आप सूर्यास्त से पहले भी देख सकते हैं।

End of Feed