Ludhiana Murder News: लुधियाना में रिश्तों का कत्ल, जिसे बेटे की तरह पाला, उसी नाती ने कर दी नानी की हत्या, CCTV ने खोला राज

Ludhiana Murder News: लुधियाना के जगराओं में प्रॉपर्टी के विवाद में एक शख्स पर नानी की हत्या का आरोप लगा है। मनजीत कौर की मौत को पहले सामान्य मानकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। बाद में CCTV फुटेज में हत्या का खुलासा हुआ।

Ludhiana Murder News: पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं से रिश्तों को तार-तार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिस नानी ने बेटी की मौत के बाद अपने नाती को मां की तरह पाला-पोसा और उसकी शादी करवाई, उसी नाती ने प्रॉपर्टी की लालच में अपनी नानी की बेरहमी से हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि परिवार ने इसे हार्ट अटैक या सामान्य मौत समझकर अंतिम संस्कार भी कर दिया था, लेकिन बाद में एक सीसीटीवी फुटेज ने इस खौफनाक हत्याकांड का राज खोला।

ludiyana

लुधियाना में शख्स पर नानी की हत्या का आरोप

सामान्य मौत मानकर कर दिया था दाह संस्कार

यह घटना 3 सितंबर की शाम करीब 6 बजे को हुई, जब परिवार को बुजुर्ग मनजीत कौर की अचानक मौत की खबर मिली। शाम ढलने के कारण शव को पहले मोर्चरी में रखवाया गया। परिवार यह प्राकृतिक मौत लगी, इसलिए 4 सितंबर को पुलिस की सामान्य प्रक्रिया के तहत औपचारिकता पूरी कर मनजीत कौर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

End of Feed