लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, 8 हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दातर से सिर पर वार

लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता जगजोत सिंह पर 7-8 हमलावरों ने कथित तौर पर फायरिंग की और दातर से सिर पर वार किए। घायल जगजोत सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने राजनीतिक रंजिश की आशंका जताई।

Ludhiana Firing: पंजाब के लुधियाना में ढोल्लेवाल इलाके में पूर्व कांग्रेस नेता जगजोत सिंह पर करीब 8 हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात के समय जगजोत अपनी मां और साढ़े 3 साल के बेटे के साथ रेस्टोरेंट से खाना खाकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि पानी की बोतल लेने के लिए कार से उतरते ही हमलावरों ने उन पर 5-6 गोलियां चलाईं। इसके बाद दातर और पिस्तौल के बट से भी सिर पर हमला किया। घायल जगजोत किसी तरह कार लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने हमले के पीछे राजनीतिक रंजिश की आशंका जताई है।

Ludhiana Attack

लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता जगजोत सिंह पर फायरिंग

पानी की बोतल लेने उतरे, तभी शुरू हुई फायरिंग

जगजोत सिंह के मुताबिक, वह अपनी मां और बेटे के साथ मैगी प्वाइंट रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। खाना खाने के बाद वह पानी की बोतल लेने और पैसे देने के लिए कार से नीचे उतरे। तभी पीछे से आए 7 से 8 युवकों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दीं। जगजोत ने बताया कि उन्होंने कार में बैठकर वहां से निकलने की कोशिश की, लेकिन हमलावर कार की खिड़की के पास पहुंच गए और गोलियां चलाईं। घटना के दौरान उनकी मां और छोटा बेटा भी कार में मौजूद थे।

End of Feed