Ludhiana Bathinda Expressway: पंजाब में लुधियाना और बठिंडा के बीच बन रहे 75.5 किलोमीटर लंबे Greenfield Expressway का निर्माण कार्य जारी है। छह लेन के इस एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे का मकसद राज्य के औद्योगिक और कृषि क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर करना है। यह एक्सप्रेसवे लुधियाना में बल्लोवाल गांव के पास दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे से शुरू होगा, जहां इंटरचेंज बनाया जा रहा है। बठिंडा की तरफ यह अमृतसर-जामनगर इकोनॉमिक कॉरिडोर पर भैनी गांव के पास में समाप्त होगा। इस एक्सप्रेसवे को दो सिविल पैकेजेस में तैयार किया जा रहा है। आज बात पैकेज-2 के बारे में ही करेंगे। पैकेज-2 की लंबाई 45.24 किमी है और यह लुधियाना में बल्लोवाल गांव से मोगा बर्नाला हाईवे के टल्लेवाल गांव के पास तक जाता है। चलिए जानते हैं लुधियाना-बठिंडा एक्सप्रेसवे के पैकेज 2 का निर्माण कार्य कहां तक पहुंचा -
लुधियाना-बठिंडा एक्सप्रेसवे की प्रोग्रेस रिपोर्ट
इस पैकेज पर निर्माण कार्य 29 सितंबर 2025 को शुरू हुआ था और 29 सितंबर 2027 तक इसके पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है। इस तरह से पैकेज पर काम शुरू हुए 13 महीने से अधिक समय हो चुका है। पैकेज की प्रोग्रेस को देखें तो अब तक लगभग 29 फीसद काम ही पूरा हो पाया है। निर्माण कार्य की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए इस पैकेज का निर्धारित डेडलाइन के अंदर पूरा होने को लेकर संशय है।
इस एक्सप्रेसवे के पूरा होने के बाद लुधियाना से बठिंडा के बीच सफर आसान होने की उम्मीद है। यह दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे और अमृतसर-जामनगर इकोनॉमिक कॉरिडोर को जोड़ने वाला बहुत ही अहम लिंक होगा।
सदर्न बाईपास भी बनाया जा रहा है
लुधियाना की तरफ इस परियोजना को NH-44 से जोड़ने के लिए लुधियाना सदर्न बाईपास भी बनाया जा रहा है। लुधियाना सदर्न बाईपास लगभग 25.24 किलोमीटर लंबा होगा। इस बाईपास का निर्माण भी 7 मार्च 2026 को शुरू हो चुका है।
2 पैकेज में बन रहा लुधियाना-बठिंडा एक्सप्रेसवे
कई फ्लाईओवर और अंडरपास का काम जारी
निर्माण कार्य के दौरान लुधियाना-रायकोट रोड पर प्रस्तावित फ्लाईओवर के पिलर की पाइलिंग पूरी हो चुकी है, जबकि फाउंडेशन का काम जारी है। स्टेट हाईवे-13 पर प्रस्तावित फ्लाईओवर के पियर तैयार होकर पियर कैप तक पहुंच चुके हैं। वहीं, रायकोट के पास स्टेट हाईवे-51 की क्रॉसिंग पर डेक स्लैब का काम पूरा हो चुका है। हालांकि, कई हिस्सों में अभी अर्थवर्क, आरई वॉल और अन्य स्ट्रक्चर्स का निर्माण कार्य बाकी है। कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य की रफ्तार धीमी भी दिखाई दी।
ये भी पढ़ें - Noida News: यमुना किनारे बनेगी 10 किमी लंबी सड़क
तय समय पर पूरा होना होगी बड़ी चुनौती
पैकेज-2 को सितंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन 13 महीने में सिर्फ 29 फीसद काम पूरा होने के बाद अगले चरण में निर्माण की रफ्तार बढ़ाना जरूरी होगा। ऐसे में अगले छह से सात महीने इस परियोजना के लिए काफी अहम होंगे। अगर निर्माण की रफ्तार में तेजी नहीं आती है तो निर्धारित समयसीमा तक काम पूरा होना मुश्किल हो सकता है।
यह जानकारी और तस्वीरें इंफ्रा व्लॉगर मोहित कुमार के सोशल मीडिया हैंडल https://x.com/DetoxTravellerr से साभार ली गई हैं।
