दीपावली से छठ तक लखनऊ में सुरक्षा का पहरा, बाजारों में सादे कपड़ों में घूमेगी पुलिस

लखनऊ पुलिस त्योहारी सीजन में सुरक्षा के लिए भीड़भाड़ वाले बाजारों, आभूषण दुकानों और संवेदनशील इलाकों में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात करेगी। इस दौरान जेबकतरी, झपटमारी, ठगी और चोरी रोकने पर विशेष ध्यान रहेगा।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में दीपावली समेत आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए लखनऊ पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं। इसके तहत भीड़भाड़ वाले बाजारों, आभूषण दुकानों और संवेदनशील स्थानों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को तैनात करेगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जेब काटने, झपटमारी, ठगी और चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विशेष सतर्कता बरतेगी। इसके अलावा महिला सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक व्यवस्था और सोशल मीडिया पर अफवाहों की निगरानी तक के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

UP Police Constable

सांकेतिक फोटो

दीपावली और धनतेरस पर लखनऊ में सुरक्षा बढ़ाएगी पुलिस

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस आयुक्त तरुण गाबा की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में धनतेरस, दीपावली, भाई दूज और छठ पर्व की सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया गया। गाबा ने पुलिस उपायुक्तों, सहायक पुलिस आयुक्तों एवं थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने तथा शाम के समय मुख्य सड़कों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल एवं वाहन गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।

End of Feed