बरेली में अजब-गजब मामला: जीजा की बहन को भगा ले गया साला, पत्नी छोड़ साली को लेकर फरार हुआ जीजा

Bareilly News: यूपी के बरेली जिले में एक युवक अपनी पत्नी की बहन को लेकर फरार हो गया। इस घटना के अगले ही दिन उसका पत्नी का भाई जीजा की बहन को लेकर फरार हो गया। दोनों परिवार ने आपसी समझौता कर मामले को खत्म किया।

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक अपनी ही पत्नी की बहन (साली) को लेकर फरार हो गया तो इसके अगले दिन पत्नी का भाई जीजा की बहन को लेकर भाग गया। इस हैरान परेशान कर देने वाले खबर की पुलिस ने पुष्टि की और बताया कि दोनों पक्षों में समझौता होने की वजह से कोई विधिक कार्रवाई नहीं की गई।

Police.

बरेली में पत्नी की बहन को भगा ले गया जीजा और जीजा की बहन को भगा ले गया साला (फोटो - iStock)

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के अनुसार, यह मामला बरेली जिले के देवरानिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। इस गांव के निवासी केशव कुमार (28) अपनी 19 वर्षीय साली को लेकर फरार हो गया। उसके अगले ही दिन उसका साला रवीन्द्र (22) केशव की 19 वर्षीय बहन को लेकर भाग गया। थाना नवाबगंज के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने जीजा-साली और उसकी बहन को क्रमश: 14 और 15 सितंबर को ढूंढ निकाला और दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से मामला खत्म किया और किसी कानूनी कार्रवाई की मांग नहीं की।

End of Feed