उत्तर प्रदेश बनेगा "उत्तम प्रदेश", जाम दूर करने के लिए यूपी में बनेंगे 62 बाईपास, रिंग रोड और फ्लाईओवर

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर रोड संपर्क को बढ़ावा दिया जा रहा है। जाम को पूरी तरह से खत्म करने के लिए और लोगों को ट्रैफिक की परेशानी से मुक्त करने के लिए यूपी सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 में 6,124 करोड़ रुपये की लागत से रिंग रोड, बाईपास व फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा।

UP: उत्तर प्रदेश में यातायात जाम की समस्या दूर करने और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने एक योजना बनाई है। इस योजना के तहत यूपी में 6,124 करोड़ रुपये की लागत से रिंग रोड, बाईपास व फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में रविवार यानी आज, 25 मई को एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है। बजाया जा रहा है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश को लगातार विकसित और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

UP CM

जाम दूर करने के लिए यूपी में बनेंगे 62 बाईपास, रिंग रोड और फ्लाईओवर

उत्तर प्रदेश बनेगा उत्तम प्रदेश

जारी बयान में कहा गया कि उत्तर प्रदेश को "उत्तम प्रदेश" बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगातार प्रयास जारी हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने इस विषय में विस्तृत खाका तैयार किया है जिसके जरिए वित्त वर्ष 2025-26 में बड़े पैमाने पर रोड संपर्क को बढ़ाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार कार्ययोजना में प्रदेश में बाईपास, रिंग रोड व फ्लाईओवर निर्माण के कुल 62 कार्य वित्त वर्ष 2025-26 में चिह्नित किए गए हैं, जिनमें 6,124 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्माण को बढ़ावा दिया जाएगा।

End of Feed