लखनऊ

UP Ka Mausam 25-May-2025: यूपी में मौसम ने फिर ली करवट, गाजियाबाद से गोरखपुर तक बरसेंगे मेघ, 65 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-May-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी की राजधानी लखनऊ समेत 65 जिलों में मौसम विभाग ने आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश से यहां लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। आगामी दिनों में भी यूपी का मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

Image

यूपी में मौसम ने फिर ली करवट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21-May-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। यूपी के करीब 65 जिलों में मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। बता दें कि शनिवार और रविवार के दरमियानी रात यूपी के गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में तेज आंधी-तूफान के साथ जबरदस्त मूसलाधार बारिश हुई थी, जिससे कई स्थानों पर बिजली बाधित रही और कई स्थानों पर पेड़ गिरने की खबर सामने आई। बारिश और तेज हवाओं के कारण शहर के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आगामी दिनों में भी गाजियाबाद समेत प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम की चाल ऐसी ही बनी रहेगी।

यूपी के इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है। इसमें 9 जिलों में खराब मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर शामिल है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। बिजली गरज और चमकने के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इन जिलों के लोगों को तेज हवाओं और बारिश से गर्मी से राहत मिलेगी।

यूपी के इन जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

आईएमडी लखनऊ द्वारा जारी मौसम की रिपोर्ट के अनुसार, बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, पीलीभीत, रामपुर, सीतापुर, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, बरेली, ज्योतिबाफुले, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, गाजीपुर, बाराबंकी, संत कबीर नगर, संत रविदास नगर, अंबेडकरनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, अयोध्या, गोंडा, बस्ती, सुल्तानपुर, सोनभद्र, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदोली, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, झांसी, ललितपुर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हरदोई, कानपुर, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, फतेहपुर, बांदा, जौनपुर, बलिया, आजमगढ़ और बलरामपुर में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो पूर्वी यूपी के जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी तो वहीं पश्चिमी यूपी के जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article