यूपी सरकार का तोहफा, बेसहारा महिलाओं को मिलेगा आसरा, इन 10 जिलों में फ्री में मिलेगा घर

Shakti Sadan in UP: उत्तर प्रदेश सरकार घरेलू हिंसा से पीड़ित और आपदा वाली महिलाओं के पुनर्वासन के लिए शक्ति सदन का संचालन शुरू कर रही है। यूपी के 10 जिलों में शक्ति सदन का संचालन किया जाएगा। जिसमें 50 महिलाओं के रहने की व्यवस्था होगी।

Shakti Sadan in UP: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार घरेलू हिंसा से पीड़ित और आपदा वाली महिलाओं के पुर्नवासन और मुख्य धारा में जोड़ने के लिए प्रदेश भर में शक्ति सदन का संचालन शुरू कर रही है। इसके लिए प्रदेश के 10 जिलों का चयन किया गया है, जिसमें विभिन्न श्रेणी के अंतर्गत पीड़ित बेटियों और महिलाओं को उनकी बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ पुनर्वासन और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने जाने का भी काम होगा।

End of Feed