यूपी में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने चौथी बार बढ़ाया गन्ना मूल्य

उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ा उपहार दिया है। सरकार ने गन्ना मूल्य में 30 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी कर दी है। इस गन्ना मूल्य वृद्धि से किसानों को होगा 3,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान होगा।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गन्ना पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि कर दी है। यूपी के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बताया कि अब अगेती गन्ना प्रजाति का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल और सामान्य प्रजाति के गन्ने के लिए 390 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

Yogi-Adityanath-Sugarcane

योगी सरकार के इस फैसले से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

इस वृद्धि से गन्ना किसानों को लगभग 3,000 करोड़ का अतिरिक्त भुगतान होगा। योगी सरकार के कार्यकाल में चौथी बार जब गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी की गई है। सरकार का यह निर्णय न सिर्फ गन्ना किसानों की आमदनी बढ़ाएगा, बल्कि राज्य के ग्रामीण अर्थतंत्र में नई ऊर्जा भी भरेगा।

End of Feed