UP News: अब किसी भी जनपद में कराया जा सकेगा वाहनों का फिटनेस टेस्ट, योगी सरकार का अहम कदम

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 20, 2023, 05:19 PM IST

अभी तक जो व्यवस्था थी उसके अंतर्गत फिटनेस टेस्ट के लिए वाहन स्वामियों को फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए उसी जनपद में टेस्ट के लिए वाहन को ले जाना होता था, जहां उसकी रजिस्ट्री हुई हो। लेकिन इस संशोधन के बाद इससे प्रदेश के हजारों वाहन स्वामियों को बड़ी राहत मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • योगी सरकार ने यूपी मोटरयान नियमावली में किया संशोधन, अब अधिसूचना हुई जारी
  • गृह जनपद में ही फिटनेस टेस्ट की अनिवार्यता खत्म, किसी भी जनपद में मिल सकेगा प्रमाण पत्र
  • इस संशोधन के बाद प्रदेश के हजारों वाहन स्वामियों को मिलेगी बड़ी राहत

वाहनों के फिटनेस टेस्ट को लेकर अब वाहन स्वामियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली 1998 को संशोधित करते हुए प्रदेश के समस्त वाहनों को किसी भी जनपद में फिटनेस सर्टिफिकेट प्राप्त करने की सुविधा दे दी है। शासन की ओर से इससे संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इस संशोधन के बाद नियमावली को उत्तर प्रदेश मोटरयान (29वां संशोधन) नियमावली 2023 कहा जाएगा।

yogi adityanath

वाहनों के फिटनेस टेस्ट को लेकर अब वाहन स्वामियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा

15 दिन में जारी होगा सर्टिफिकेट

End of Feed