लखनऊ

कोई हमें छेड़ता है तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं- ऑपरेशन सिंदूर पर फिर बोले योगी

मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर बयान दिया। योगी ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि विकसित भारत की झलक कल पूरी दुनिया ने देखी। इसके अलावा शिक्षा के मुद्दे पर बात करते हुए पिछली सरकारों पर भी निशाना साधा।

Image

फाइल फोटो

Photo : PTI

Yogi On Operation Sindoor: आज, मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 550 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान उन्होंने कल हुए ऑपरेशन सिंदूर पर भी बयान दिया। शिक्षा में नवाचार और निष्पक्षता पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि विकसित भारत किसी को छेड़ता नहीं है, लेकिन अगर कोई दखलंदाजी करता है तो उसे छोड़ता भी नहीं है।

ऑपरेशन सिंदूर पर बोले सीएम

मंगलवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मिशन रोजगार के तहत 550 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटने के कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑपरेशन सिंदूर पर बयान दिया। शिक्षकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत की झलक कल पूरी दुनिया ने देखी। इसी बात में आगे जोड़ते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोई हमें छेड़ता हैं तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं, भारत घर में घुसकर मारता है।

इन सारी बातों का संदर्भ ऑपरेशन सिंदूर है, जिसे 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में 6 और 7 मई की रात अंजाम दिया गया था।

नवनियुक्त शिक्षकों को शिक्षा विभाग का हिस्सा बनने की शुभकामना देते हुए मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के बाद खुशी मिलती है। निष्पक्ष रूप से प्रक्रिया पूरी करके आप को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है।

पिछली सरकारों पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि शिक्षा विभाग में नवाचार का प्रयोग किया गया, इससे व्यवस्था में बड़े बदलाव हुए। पिछली सरकारों को निशाना बनाते हुए योगी ने कहा कि प्रयास पहले किये जा सकते थे लेकिन शिक्षा पहले की सरकारों के एजेंडे में नहीं था। हमने बेसिक शिक्षा विभाग में ऑपरेशन कायाकल्प शुरू किया। उस समय विद्यालय बंद होते जा रहे थे ,बच्चों की संख्या घट रही थी।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!