रामपुर में दुनिया का सबसे बड़ा चाकू स्थापित, चौराहे को नाम दिया चाकू चौक

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 20, 2023, 11:23 PM IST

उत्तर प्रदेश के रामपुर का पुराना गौरव वापस लाने की दिशा में नैनीताल मार्ग से रामपुर आने वाले चौराहे पर विश्व का सबसे बड़ा चाकू स्थापित कर चौराहे को चाकू चौक का नाम दिया गया है।

रामपुर: रामपुरी चाकू के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश के रामपुर का पुराना गौरव वापस लाने की दिशा में नैनीताल मार्ग से रामपुर आने वाले चौराहे पर विश्व का सबसे बड़ा चाकू स्थापित कर चौराहे को चाकू चौक का नाम दिया गया है। सोमवार शाम इस चौक का उद्घाटन करने के बाद मुरादाबाद मंडल के आयुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि तीन साल पहले मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमने रामपुरी चाकू का पुनरुद्धार करने का प्रयास शुरू किया जिसके परिणाम अब सामने आ रहे हैं।

World largest knife

दुनिया का सबसे बड़ा चाकू यूपी में स्थापित (प्रतीकात्मक तस्वीर-Pixabay)

उन्होंने कहा कि रामपुर के हस्तशिल्प कारीगर चाकू को बेहतर तरीके से बना रहे हैं और चाकू बनाने के लाइसेंस का नवीनीकरण किया जा रहा है। सरकार की तरफ से हर सुविधा दी जा रही है और इस चौक से गुजरने वाले लोगों की नजर चाकू पर पड़ने से यहां के कारीगरों को भी पहचान मिलेगी।

End of Feed